सूजी का गुलाब जामुन Gulaab Jaamun

गुलाब जामुन भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों मे से एक है। हमने इसे हर मिठाई की दुकान पे देखा होगा । यह बड़ी आसानी से मिल जाता है। यह जितना देखने मे खूबसूरत होता है उससे ज्यादा खाने मे लजीज होता है। हम हमेशा इसे बनाने के बारे मे भी सोचते हैं लेकिन व्यस्त जीवन मे टाइम कहाँ, लेकिन चिंता मत कीजिए हम बताएंगे काम समय मे लजीज गुलाब जामुन बनाने का नुस्खा।

सामग्री:

  1. 200 ग्राम सूजी
  2. 500 मिली लीटर दूध
  3. आधा चम्मच पीसी इलाईची
  4. एक चुटकी केसर
  5. 300 ग्राम चीनी
  6. 300 ग्राम पानी
  7. 3 चम्मच देसी घी
  8. वनस्पति तेल  
विधि :

  1. एक कढ़ाई मे 2 चम्मच घी  गर्म करें।
  2. दूध डालें और अच्छे से धीमी आंच मे पकाएं, (ध्यान रहे दूध की मात्र सूजी से 2 गुनी होनी चाहिए) 
  3. दूध को चलाते रहें ताकि दूध कढ़ाई मे लगे ना।
  4. 1/2 चम्मच इलाईची पाउडर और केसर डालें हल्का उबाल आने तक पकाएं।
  5. अब इस मे थोड़ा-थोड़ा करके सूजी डालें और साथ के साथ के साथ मिलाते रहें ताकि इसमे गांठ (लम्स) ना पड़े। 
  6. खूब पकाएं और तब तक पकाएं जब तक की सूजी का आटा टाइट ना हो जाए। (लड्डू बनाने योग्य)
  7. अब आटे को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए (पूरी तरह ठंडा नहीं होने देना)

  1. जब तक आता ठंडा हो रहा है तब तक चाशनी बना लें :-
  2. एक बर्तन मे चीनी डालें और उतना ही पानी डालें और पकाएं। 
  3. अब उसमे 1/2 इलायची पाउडर मिलाएं (आप चाहें तो इसमे केसर डाल सकते हैं यदि नहीं डालना चाहते तो इसमे खाने का रंग भी डाल सकते हैं। यह आप पर निर्भर करता है।)
  4. चाशनी तैयार हो जाने पर गैस बंद कर दें। 

  1. अब आते हैं वापस गुनगुने सूजी आटे पर। याची तरह से मथ लें (गूँथ लें)
  2. खूब अच्छे से गूँथने के दौरान एक चम्मच घी डालें और चुटकी भर खाने का सोडा डालें। 
  3. अब इसे अच्छी तरह गूँथ लें। 
  4. इसके छोटे गोल गोल लड्डू बनाएं। 
  5. अप एक कढ़ाई लें उसमे तेल डालें। 
  6. तेल गरम होने पर लड्डू को तलें और हल्का ब्राउन होने तक ना पलटें। 
  7. जब हल्का ब्राउन हो जाए तब उसे सावधानी से दूसरी तरफ से पकने दें।
  8. गुलाब जामुन जब पूरी तरह ब्राउन हो जाते उसे चाशनी मे डालें। 
  9. लीजिए रवा (सूजी) का गुलाब जामुन तैयार है। 

Comments

Popular posts from this blog

जाफरानी पुलाव Zafrani Pulaw

बेसन के लड्डू (Gram flour Sweet Laddu)