बेसन के गट्टे की रेसपी Besan gatte ki sabzi
बेसन वेज गट्टा सब्ज़ी Besan gatte ki sabzi (Gram flour Veg Gatta)
यूं तो बेसन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है, चाहे वो खाने मे हो या लगाने मे, गृहणी अकसर इसका लेप अपने त्वचा पर लगाने मे प्रयोग करतीं हैं इसमे कई औषधि गुण होता है जो सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर हम खाने की बात करें तो बेसन की तरकारी स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है, इसमे कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर आदि जैसे गुण पाए जाते हैं। इसकी रेसपी लजीज बनती है, तो चलिए बनाते हैं यह रेसपी।
सामग्री नंबर 1:-
- एक कटोरी बेसन (250 ग्राम)
- 1/2 आधा छोटा चम्मच अजवाइन
- 1/3 छोटा चम्मच जीरा
- 1/3 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/3 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/3 छोटा चम्मच नमक (या स्वादानुसार)
- 2 बड़ा चम्मच तेल (सरसों या आलिव या जो आप डालना चाहें)
- हरा पत्ता धनिया (स्वादानुसार)
- 2 बड़ा चम्मच दही
- एक कप पानी
विधि # :-
- ऊपर दिए गए सभी सामग्री को एक साथ मिला लें।
- जब यह गुँथ जाए तब आप इसकी लोई बना लें (लोई का आकार आप जो देना चाहें दे सकते हैं)
- एक कढ़ाई/पेन लें उसमे पानी गरम करें, जब पानी मे उबाल आ जाए तब उसमे बेसन की लोई 10 मिनट तक पकने दें।
- 10 मिनट के बाद लोई को बाहर निकाल लें और ठंड होने दें।
- यदि लोई बड़ी है तो उसे आप छोटे छोटे टुकड़ों मे काट भी सकते हैं, और अगर पहले से ही वह आप के अनुसार बने हैं तो रहने दें।
- ये तो थी पकौड़ी तैयार करने की विधि, चलिए अब रेसपी को पूरा करते हैं। इसके लिए हमें चाहिए....
वेज बेसन पकौड़ा की सब्जी |
सामग्री नंबर 2 :-
- एक कटोरी दही
- लाल मिर्च पाउडर
- धनियाँ पाउडर
- गरम मसाला स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर
- 1/2 आधा छोटा चम्मच जीरा
- 1/2 आधा छोटा चम्मच सौंफ
- 1/2 आधा छोटा चम्मच हिंग
- एक चम्मच लहसुन पेस्ट
- एक प्याज कट हुआ
- एक चम्मच अदरक पेस्ट
- एक कट हुआ टमाटर
- हरी मिर्च कति हुई (स्वादानुसार) और
- कसूरी मेथी
विधि #2 :-
- सबसे पहले एक कटोरी दही मे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनियाँ पाउडर, स्वादानुसार गरम मसाला डाल कर खूब फेंट कर अलग रख लें। (फेंटे हुए मिश्रण का इस्तमाल हम बाद में करेंगे)
- अब एक कढ़ाई मे तेल गरम कर लें
- उस गरम तेल मे जीरा, सौंफ, हिंग, लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर उसे भून लें।
- फिर उसमे बारीक कटा प्याज, कटा टमाटर, और स्वाद अनुसार हरी मिर्च डाल के पका लें।
- अब इसमे फेंटा हुआ मिश्रण डालेंगे और अच्छे से पकाएंगे।
- जो हमने विधि 1 मे पकौड़े बनाए थे उसे इस रेसपी मे मिलाएंगे।
- 2 मिनट पकाने के बाद उसमे पानी डाल कर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब जब रेसपी तैयार होने को हो तब उसमे हरा धनिया और कसूरी मेथी डालेंगे।
- हमारी स्वादिष्ट रेसपी तैयार है। अब इसे सर्व कर सकते हैं। 😋
आप को मेरी रेसपी कैसी लगी जरूर बताएं। आप के मन मे कोई विचार (Idea) हो तो जरूर कॉमेंट बॉक्स मे लिखें। कृपया इस रेसपी को अपने साथ-साथ दूसरों तक भी पहुंचाएं शेयर करें। धन्यवाद।
Comments
Post a Comment