चिवड़ा भुंजा Chiwda Bhunja Namkeen
पोहा का नाम तो आप ने सुना ही होगा, हमारे देश में चिउड़ा, पोहा लोगों को इतना पसंद है कि हर साल 7 जून को पोहा दिवस मनाया जाता है। पोहा पूरे देश में खाया जाता है जिसमे उत्तर और पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि) प्रमुख हैं। इसे अलग-अलग नाम से भी पुकारा जाता है, जैसे चिवड़ा, चपटा चावल, चिड़ा, चिउरा, अवल, अटुकुल्लू आदि।
यूँ तो पोहा भिगो कर बनाया जाता है परन्तु हम यहाँ सूखा चिउड़ा बनाएँगे। (इसे भिगोया नहीं जाता) इसे सूखा भोजन भी कहा जाता है जो की बहुत स्वादिष्ट और लम्बे समय तक चलने वाला होता है। सूखे होने की वजह से यह 20 से 30 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। ख़ास तौर पर इसे नाश्ते में खाया जाता है। यदि आप किसी लम्बे सफर पर जा रहे हैं तब यह भोजन की तरह काम आता है, (जिस प्रकार दाल-मोठ (नमकीन), चिप्स, क्रैक्स आदि का इस्तमाल किया जाता है।)
सामग्री:-
- 250 ग्राम सूखा चिउरा (पोहा)
- 2 - चम्मच तेल
- एक बारीक कटा प्याज़
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- नमक (स्वादानुसार)
- निम्बू (स्वादानुसार)
- 1/2 - चम्मच घिसा हुआ अदरक
- एक चम्मच ओलिव आयल
- धनियां पत्ता
विधि:-
- एक कढ़ाई गर्म करें उसमे तेल डालें।
- प्याज़, हरी मिर्च डालें और हल्का ब्राउन होने तक लें।
- अब इसमें सूखा चिउरा (पोहा) डालें और अच्छे से मिक्स कर ले भून लें।
- जब चिउरा हल्का कुरकुरा व गोल्डन हो जाए तब उसमें नमक डालें।
- अब इसे एक बर्तन में निकाल लें।
- वैसे तो यह डिश अब तैयार है इसे खाया जा सकता है। यदि आप इसे और भी चटपटा बनाना चाहें तो बना सकते हैं।
- पके हुए चिवड़े में कच्चा बारीक कटा प्याज़, घिसा अदरक, बारीक कटी मिर्च, बारीक कटा धनियां पत्ता, निम्बू का रस और तेल डाल कर मिक्स कर लें।
- यदि आप चाहें आप चाहें तो इस रेसिपी में दाल-मोठ नमकीन भी मिला सकते हैं।
लीजिये स्वादिष्ट चिउरा तैयार है।
Comments
Post a Comment