ढोकला (Dhokla)

पश्चिमी भारत यानी गुजरात का पारंपरिक पकवान ढोकला जो खास तौर से चावल और चने के दानों का बनता है। इसे नाश्ते में, दोपहर के भोजन, अथवा हल्के-फुल्के खाने की तरह खाया जा सकता है। ढोकला को "खमन ढोकला" भी कहा जाता है और इसके साथ नारियल की चटनी भी ली जाती है| चलिए बनाते हैं ढोकला।

सामग्री:-


  1. बेसन (Gram)
  2. सूजी (Semolina)
  3. हल्दी (Turmeric)
  4. राई (Mustard seeds)
  5. हरी मिर्च (Green Chili)
  6. निम्बू (Lemon)
  7. ईनो (ENO)
  8. तेल/घी (Oil/Ghee)
  9. करी पत्ता (Curry leaf)
  10. चीनी (Sugar)
  11. पानी (Water)
  12. धनिया पत्ता (Coriander leaf) और
  13. नमक (Salt)


विधि:-

  1. एक बर्तन मे डेढ़ कप बेसन, नमक (स्वादानुसार), आधा चम्मच हल्दी अच्छे से मिल ले।
  2. पानी डालें और अच्छे से फेंट बैटर बना लें।
  3. अब इस बैटर को 10 मिनट के लिए रेस्ट पे छोड़ दें।
  4. एक केक टिन लें उसे अच्छे से अंदर की तरफ तेल लगाएं। (आप केक टिन की जगह कोई और बर्तन भी ले सकते हैं)
  5. 10 मिनट के बाद बैटर मे ENO (5 ग्राम) मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें।
  6. बैटर को अब तेल लगे टिन मे डालें। 
  7. अब एक कोई बड़ा बर्तन लें (कढ़ाई, कुकर, भगौना आदि) जिसमे केक टिन आ सके। 
  8. उस बर्तन मे पानी डालें और उसे गर्म होने दें। जब पानी मे उबाल आ जाए तब उसमे केक टिन रख कर ढक दें और धीमी आंच पे 20 मिनट तक पकने दें।
  9. 20 मिनट होने के बाद केक टिन को बाहर निकाल लें और ठंडा होने दें। 
  10. अब एक पेन को गर्म करे उसमे एक चम्मच तेल, आधा चम्मच राई (सरसों), 4-5 साबुत मिर्च, कुछ करी पत्ता डाल कर कुछ देर मिलाएं आधा कप पानी, आधा चम्मच नमक, दो चम्मच चीनी दल कर मिलाएं और अब इसमे कुछ कटा हुआ धनियाँ, आधा कटा नींबू का रस मिलाएं। (इस मिश्रण को हम ढोकला पर डालेंगे)
  11. अब केक टिन से ढोकला को निकाल कर चौकोर काट लें और ऊपर बनाए मिश्रण को ढोकला पर बिखेर दें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मंत बाद लास्ट में उस पर नारियल डालें।

ढोकला तैयार है।  सर्व करें। 

©

 Vineeta Varma
   


Comments

Popular posts from this blog

सूजी का गुलाब जामुन Gulaab Jaamun

चिवड़ा भुंजा Chiwda Bhunja Namkeen