Posts

Showing posts from May, 2020

सूजी का गुलाब जामुन Gulaab Jaamun

Image
गुलाब जामुन भारत की प्रसिद्ध मिठाइयों मे से एक है। हमने इसे हर मिठाई की दुकान पे देखा होगा । यह बड़ी आसानी से मिल जाता है। यह जितना देखने मे खूबसूरत होता है उससे ज्यादा खाने मे लजीज होता है। हम हमेशा इसे बनाने के बारे मे भी सोचते हैं लेकिन व्यस्त जीवन मे टाइम कहाँ, लेकिन चिंता मत कीजिए हम बताएंगे काम समय मे लजीज गुलाब जामुन बनाने का नुस्खा। सामग्री: 200 ग्राम सूजी 500 मिली लीटर दूध आधा चम्मच पीसी इलाईची एक चुटकी केसर 300 ग्राम चीनी 300 ग्राम पानी 3 चम्मच देसी घी वनस्पति तेल   विधि : एक कढ़ाई मे 2 चम्मच घी  गर्म करें। दूध डालें और अच्छे से धीमी आंच मे पकाएं, (ध्यान रहे दूध की मात्र सूजी से 2 गुनी होनी चाहिए)  दूध को चलाते रहें ताकि दूध कढ़ाई मे लगे ना। 1/2 चम्मच इलाईची पाउडर और केसर डालें हल्का उबाल आने तक पकाएं। अब इस मे थोड़ा-थोड़ा करके सूजी डालें और साथ के साथ के साथ मिलाते रहें ताकि इसमे गांठ (लम्स) ना पड़े।  खूब पकाएं और तब तक पकाएं जब तक की सूजी का आटा टाइट ना हो जाए। (लड्डू बनाने योग्य) अब आटे को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए (पूरी ...

चिवड़ा भुंजा Chiwda Bhunja Namkeen

Image
पोहा का नाम तो आप ने सुना ही होगा,  हमारे देश में चिउड़ा, पोहा लोगों को इतना पसंद है कि हर साल 7 जून को पोहा दिवस मनाया जाता है । पोहा पूरे देश में खाया जाता है जिसमे उत्तर और पश्चिम भारत (महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि) प्रमुख हैं। इ से अलग-अलग नाम से भी पुकारा जाता है, जैसे चिवड़ा, चपटा चावल, चिड़ा, चिउरा, अवल, अटुकुल्लू आदि। यूँ तो पोहा भिगो कर बनाया जाता है परन्तु हम यहाँ सूखा चिउड़ा बनाएँगे। (इसे भिगोया नहीं जाता) इसे सूखा भोजन भी कहा जाता है जो की बहुत स्वादिष्ट और लम्बे समय तक चलने वाला होता है। सूखे होने की वजह से यह 20 से 30 दिनों तक सुरक्षित रखा जा सकता है। ख़ास तौर पर इसे नाश्ते में खाया जाता है। यदि आप किसी लम्बे सफर पर जा रहे हैं तब यह भोजन की तरह काम आता है, (जिस प्रकार दाल-मोठ (नमकीन), चिप्स, क्रैक्स आदि का इस्तमाल किया जाता है।) सामग्री:- 250 ग्राम सूखा चिउरा (पोहा) 2 - चम्मच तेल एक बारीक कटा प्याज़ 2 बारीक कटी हरी मिर्च नमक (स्वादानुसार) निम्बू (स्वादानुसार...

टूटी फ्रूटी Tutti Fruity

Image
अकसर हमने देखा है जब भी हम कोई केक, पाप्पे (रस), मैंगो जूस, ट्रैफिक जेम (फ्रूट शेक), डबल रोटी (ब्रेड) आदि जैसी चीजें खाते-पीते हैं तो उसमे लाल, हरे, पीले कुछ खाने की चीजें डाली होती हैं, वही है टूटी फ्रूटी। चाहें तो आप उसे घर पर भी बना सकते हैं टूटी फ्रूटी को बनाने के लिए आप इनमे से कोई भी फल या सब्जी ले सकते हैं जैसे कच्चा पपीता, कद्दू, कच्चा सीता फल, यहाँ तक की आप खरबूज़ के छिलके की भी रेसपी बना सकते है। मैं यहाँ तरबूज़ के छिलके का प्रयोग करूंगा। सामग्री:- तरबूज़े का छिलका (लगभग 250 ग्राम) (1 कटोरी) चीनी 1/4 चम्मच खाने वाला रंग (एक कटोरी) पानी विधि :- सबसे पहले तरबूज के छिलके को अच्छी तरह छील लें। जब वह अच्छी तरह छिल जाए तो अच्छे से धो लें और उसके बाद छोटे-छोटे बारीक टुकड़े काट लें। अब इन टुकड़ों को खौलते पानी मे कुछ देर पकाएं। जब वह अच्छे से पाक जाए तब उसे छान कर अलग रख लें। अब एक बर्तन मे एक कटोरी चीनी और पानी डालें उसे खूब पकाएं जब तक की वह अच्छे से चिपचिपा ना होने लगे तब तक पकाएं। पकने के दौरान अब उसमे उबला हुआ टूटी फ्रूटी डालें और अच्छे से मेल्ट होन...

ढोकला (Dhokla)

Image
पश्चिमी भारत यानी  गुजरात  का पारंपरिक पकवान  ढोकला  जो  खास तौर से चावल  और चने  के दानों का बनता है। इसे नाश्ते में, दोपहर के भोजन, अथवा हल्के-फुल्के खाने की तरह खाया जा सकता है। ढोकला को "खमन ढोकला" भी कहा जाता है और इसके साथ  नारियल की चटनी भी ली जाती है| चलिए बनाते हैं ढोकला। सामग्री:- बेसन (Gram) सूजी (Semolina) हल्दी (Turmeric) राई (Mustard seeds) हरी मिर्च (Green Chili) निम्बू (Lemon) ईनो (ENO) तेल/घी (Oil/Ghee) करी पत्ता (Curry leaf) चीनी (Sugar) पानी (Water) धनिया पत्ता (Coriander leaf) और नमक (Salt) विधि:- एक बर्तन मे डेढ़ कप बेसन,  नमक (स्वादानुसार) , आधा चम्मच हल्दी अच्छे से मिल ले। पानी डालें और अच्छे से फेंट बैटर बना लें। अब इस बैटर को 10 मिनट के लिए रेस्ट पे छोड़ दें। एक केक टिन लें उसे अच्छे से अंदर की तरफ तेल लगाएं। (आप केक टिन की जगह कोई और बर्तन भी ले सकते हैं) 10 मिनट के बाद बैटर मे ENO (5 ग्राम) मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। बैटर को अब तेल लगे टिन मे डालें।  अब एक कोई बड़ा बर...

बेसन के गट्टे की रेसपी Besan gatte ki sabzi

Image
बेसन वेज गट्टा सब्ज़ी Besan gatte ki sabzi (Gram flour Veg Gatta) यूं तो बेसन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है, चाहे वो खाने मे हो या लगाने मे, गृहणी अकसर इसका लेप अपने त्वचा पर लगाने मे प्रयोग करतीं हैं इसमे कई औषधि गुण होता है जो सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अगर हम खाने की बात करें तो बेसन की तरकारी स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है, इसमे कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर आदि जैसे गुण पाए जाते हैं। इसकी रेसपी लजीज बनती है, तो चलिए बनाते हैं यह रेसपी।  सामग्री  नंबर 1:- एक कटोरी बेसन  (250 ग्राम) 1/2 आधा छोटा चम्मच अजवाइन 1/3 छोटा चम्मच जीरा 1/3 छोटा चम्मच हल्दी 1/3 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/3 छोटा चम्मच नमक (या स्वादानुसार) 2 बड़ा चम्मच तेल (सरसों या आलिव या जो आप डालना चाहें) हरा पत्ता धनिया (स्वादानुसार) 2 बड़ा चम्मच दही एक कप पानी  विधि # :- ऊपर दिए गए सभी सामग्री को एक साथ मिला लें। जब यह गुँथ जाए तब आप इसकी लोई बना लें (लोई का आकार आप जो देना चाहें दे सकते हैं) एक कढ़ाई/पेन लें उसमे पानी गरम करें, जब पानी मे उबाल आ जाए तब उसमे बेसन की ...